बछवाड़ा पुलिस ने हत्या व चोरी मामले के दो आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात हत्या व चोरी मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम निवासी सज्जन राय का पुत्र राकेश कुमार उर्फ सुमन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त आरोपी पर बैंक बाजार बछवाड़ा के ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर चोरी का आरोप है।वही फतेहा पंचायत के फतेहा गांव में छापेमारी कर स्व शत्रुध्न चौधरी का पुत्र शुभम कुमार चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी के खिलाफ बछवाड़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपी से पुछताछ के उपरांत न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article