डीएनबी भारत डेस्क
बिहार कैडर के 2005 बैच के 8 आईपीएस को राज्य सरकार ने प्रमोशन देने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने 2005 बैच के 8 डीआईजी को आईजी में प्रोन्नत कर दिया है। इसमें मुंगेर रेंज के डीआईजी मनु महाराज का भी नाम शामिल है। जिन आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है उनमें से चार अभी बिहार में डीआईजी के पद पर पदस्थापित हैं जबकि चार आईपीएस अधिकारी अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
- Sponsored Ads-

बिहार में पदस्थापित डीआईजी मनु महाराज, एम सुनील कुमार नायक, जितेंद्र राणा और निशांत कुमार तिवारी के साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर क्षत्रनील सिंह, पी. कन्नन, राजेश त्रिपाठी औऱ नवल किशोर सिंह को राज्य सरकार ने डीआईजी से आईजी में प्रोन्नत की है।