लगातार दुसरी बार बेगूसराय जदयू के जिलाध्यक्ष बनें रूदल राय, बधाई देने वालों का लगा तांता

DNB Bharat

मुख्यमंत्री के चहेते रूदल राय ने संगठन के प्राथमिक सदस्य से लेकर जिलाध्यक्ष और विधान पार्षद के रूप में काफी लोकप्रिय रहे।

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते माने जाने वाले रूदल राय बेगूसराय जिला के आमजनमानस से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं, संगठनिक पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा पार्टी संगठन में शीर्ष पदाधिकारियों के चहेते चेहरा बनकर उभरने लगे हैं। यही कारण है कि लगातार दुसरी बार जदयू जिलाध्यक्ष पद के लिए रुदल राय को चुना गया हैं। इनके प्राथमिक सदस्य से लेकर संगठन कार्य एवं 6 वर्ष के एमएलसी की कार्यकाल की भुमिका भी काफी सराहनीय और लोकप्रिय रही है।

- Sponsored Ads-

ज़मीनी स्तर पर पार्टी के खातिर जिला व राज्य ही नहीं अपितु देश के विभिन्न हिस्सों में पार्टी तथा गठबन्धन के प्रत्याशियों के लिए काम करने वाले रूदल राय ने पार्टी, कार्यकर्ताओं, संगठन आदि की समुचित विकास तथा मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इस उपलब्धि के लिए पार्टी कार्यकर्ता, नेता आदि उनके आवास पर भाड़ी संख्या में बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

लगातार दुसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देनें वालों में प्रमुख रूप से मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, पूर्व एमएलसी भुमीपाल राय, पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू जिलाध्यक्ष मो आफाक अख्तर उर्फ हुकूमत, वरिष्ठ जदयू नेता अशोक कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, देव कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, लालबहादुर महतों, मुकेश कुमार राय, पूर्व प्रखण्ड प्रमुख बरौनी बबीता देवी, पूर्व जिला पार्षद सदस्य श्रीराम राय, निवर्तमान सरपंच रविन्द्र कुमार, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, परमानन्द सिंह, प्रभात राय, रामानुज कुमार, प्रवीण कुमार, चंद्रप्रकाश शर्मा, अरुण कुमार गांधी, संतोष कुमार, निवर्तमान वार्ड सदस्य प्रभु सिंह, पंसस जीतेन्द्र कुमार, सीतारा खातून, सरपंच रामप्रकाश महतों, सुरेन्द्र कुमार सिंह, अमरजीत कुमार, बब्लू कुमार, राममिलन सिंह, प्रमोद पासवान, प्रेम प्रकाश शर्मा, नवल महतों, राजाराम राय, कुशेश्वर कुमार, मीडिया सेल प्रभारी बरौनी धर्मवीर कुमार थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Share This Article