2025 में समस्तीपुर विधानसभा से NDA उम्मीदवार की जीत तय – डॉ. तरुण

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर नगर मंडल के बहादुरपुर स्तिथ गौशाला में भाजपा नगर मंडल की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष सुजय पासवान के अध्यक्षता व जिला मुख्यालय प्रभारी मनोज जायसवाल के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष के पदाधिकारियों की वरीय जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता के द्वारा घोषणा की गई। बैठक को मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर भाजपा की टीम बहुत ही ऊर्जावान व अनुभवी है, जिसका लाभ 2025 विधान चुनाव में मिलेगी।

2025 में समस्तीपुर विधानसभा से NDA उम्मीदवार की जीत तय - डॉ. तरुण 2आने वाले चुनाव में समस्तीपुर विधानसभा से NDA के उम्मीदवार को प्रचंड जीत हासिल होगी। एमएलसी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने का आग्रह किया, उन्होंने प्रत्येक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसम्पर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने कहा कि भाजपा के 45वें स्थापना वर्ष पर प्रत्येक कार्यकर्ता के हर घर झंडा लगाने का आह्वान किये। बैठक को अन्य संबोधित करने वाले नेताओं में जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, प्रदेश प्रवक्त ओबीसी मोर्चा प्रदीप शाह शिवे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रदेश नेता राहुल चौधरी, आदित्य कुमार, विशुनदेव कुशवाहा, श्याम पासवान, जिला मंत्री दीपक मंडल, कार्यालय सह मंत्री नीरज सोनी, राकेश राज, अशोक नायक, शिव प्रकाश खेमका रहे।

2025 में समस्तीपुर विधानसभा से NDA उम्मीदवार की जीत तय - डॉ. तरुण 3घोषित नगर पदाधिकारी में नगर उपाध्यक्ष मीणा गुप्ता, रंजीत कुशवाहा, प्रवीण कुमार, राज कुमार महतो, मनीष चन्द्रवंशी, विकास सराफ, मंडल महामंत्री आलोक वर्मा, विजय शर्मा पिंटू, नगर मंत्री शशिभूषण, बैजू चौधरी,रूपा तनेजा, सविता पासवान, रेखा गुप्ता, सीता गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष आंनद बंका, नगर प्रवक्ता जय किशोर चौधरी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, दीपक सिंह चौहान, विकास झा, सोशल मीडिया प्रभारी अमित चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजीव रंजन,  ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश झा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रंजीत राम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राम इंद्र सिंह, पंचायती राज संयोजक सीता राम कनोजिया, सहकारिता प्रकोष्ट संयोजक सुनील कुमार महतो, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट संयोजक राजू चौधरी, महादलित संयोजक विशाल राउत शामिल हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article