डब्ल्यूजेएआई की सीवान इकाई का हुआ गठन, अभिषेक बने जिला अध्यक्ष तो राकेश तिवारी सचिव

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सीवान जिले में सर्वसम्मति से वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया की जिला इकाई का गठन कर लिया गया है। उक्त घोषणा करते हुए डब्ल्यूजेएआई के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी ने बताया कि संगठन विस्तार के क्रम में सीवान जिले के लिए अभिषेक श्रीवास्तव (अभी भारत) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सचिन राज (बिहार न्यूज एक्सप्रेस) को उपाध्यक्ष, राकेश तिवारी (नारद मीडिया) को सचिव, साकिब अहमद (लाइव 10) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

- Sponsored Ads-

बागी ने बताया कि नए कार्यसमिति में अभी 3 सदस्य बनाए गए हैं जिनमें प्रसेनजीत चौरसिया (नारद मीडिया), निरंजन कुमार (आशा न्यूज), सरफराज अहमद (न्यूज इंडिया तक) शामिल हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। उक्त जानकारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा ने दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article