बेगूसराय में बिहार लेयर फार्मर एसोसिएशन की बैठक, लिया गया ये फैसला…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार लेयर फार्मर एसोसिएशन के बैनर तले बेगूसराय जिला के लेयर फॉर्म संचालक किसानों की बैठक सोमवार को बसंत बिहार मेघौल के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशि शेखर ने किया। बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए शशि शेखर ने कहा हम अंडा उत्पादक किसान कम मूल्य मुनाफे पर थोक या खुदरा विक्रेताओं को बेचते हैं। हमारा नारा है कम दाम संपूर्ण आहार स्वस्थ्य जीवन का आधार। इसको सार्थक करने के लिए हमलोग अंडा के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को कम मुनाफा पर बेचते हैं।

- Sponsored Ads-

हमारा रोजगार बाजार में बना रहे। लेकिन अंडा के थोक एवं खुदरा विक्रेता अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर मे आम उपभोक्ताओं स्व काफी ज्यादा कीमत वसूल करते हैं। जिसका कुप्रभाव हमलोगों के प्रतिदिन के विक्री पर पड़ता है। बैठक के माध्यम से हम अंडा खरीदने वाले आमलोगों से आह्वान करते हैं वो 70 रुपये दर्जन के हिसाब से ही अंडा खरीदे। संडे हो या मंडे खूब खाओ अंडे। शशि के प्रस्ताव का बैठक में उपस्थित सभी लेयर फॉर्मरो ने स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिला सचिव जयदेव कुमार उर्फ सिंटू ने कहा आपने प्रदेश में उत्पादित अंडा गुणवत्तायुक्त और ताजा होता है। जबकि दूसरे प्रान्तों से आयातित अंडा बिहार से कम गुणवत्ता वाला होता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से लोकल फ़ॉर वोकल के तर्ज पर खरीददारी करने का आग्रह किया।

बैठक में कोशाध्यक्ष मनोज कुमार, अजित कुमार मिश्रा, राकेश कुमार ने भी अपना विचार व्यक्त किया। मौके पर राम गुलजार महतो, मिंटू कुमार, राजेश कुमार, अजय राय, मुकुंद कुमार, प्रवीण कुमार सहित जिले के दर्जनों लेयर फार्मर्स मौजूद थे।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश गौतम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article