तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 288 मतदान केन्द्र पर 3 लाख मतदाता करेंगे मतदान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

लोकसभा चुनाव को लेकर तेघड़ा विधानसभा के 3 लाख 7 हजार मतदाता सोमवार की सुबह मतदान में भाग लेंगे। तेघड़ा विधानसभा में कुल 288 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इन बूथों पर 1 लाख 61 हजार पुरूष तथा 1 लाख 46 हजार महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सहायक निर्वाची अधिकारी सह तेघड़ा एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि तेघड़ा प्रखंड अन्तर्गत कुल 185 तथा बरौनी प्रखंड अन्तर्गत कुल 103 मतदान केन्द्र बनाए गए है।

- Sponsored Ads-

इस तरह कुल 288 मतदान केन्द्र पर सबह सात बजे से ही मतदान की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही तेघउ़ा विधानसभा में एक मतदान केन्द्र को आदर्श बूथ घोषित किया गया है जबकि एक पिंक व एक दिव्यांग बूथ रहेंगे। ओमर उच्च विद्यालय स्थित बूथों को आदर्श, पिंक और दिव्यांग बूथ बनाया गया है। एसडीएम के अनुसार इसके साथ ही 60 बूथ को मिक्स बूथ घोषित किया गया है। मिक्स बूथ पर महिला व पुरूष कर्मी एक साथ मतदान करवांएगे। पिंक बूथ पर केवल महिला कर्मी तैनात रहेंगे जबक दिव्यांग बूथ पर केवल दिव्यांग जन मतदान करवाएंगे।

तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 288 मतदान केन्द्र पर 3 लाख मतदाता करेंगे मतदान 2सभी मतदान केन्द्रों पर पीने योग्य पानी, स्वास्थ्य संबंधि किट एवं शौचालय की व्यवस्था रहेगी। वोट डालने आने वाले महिलाओं व बुजूर्गों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बूथ की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के द्वारा किया जाएगा। किसी तरह की व्यवधान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए अर्द्धसैनिक बल हमेशा तैनात रहेंगे।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

Share This Article