बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर थानाक्षेत्र के बलान नदी में भगवानपुर गैस एजेंसी के पीछे शनिवार की दोपहर एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भगवानपुर गांव के वार्ड संख्या एक निवासी स्व बालेश्वर चौधरी के 38 वर्षीय पुत्र अर्जुन चौधरी के रूप में की गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

- Sponsored Ads-

घटना से आक्रोशित परिजनों ने मौत की जांच की मांग को लेकर समसा पीपरा पथ को भगवानपुर चौक पर शव को रख सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, एएसआई शैलेंद्र कुमार, राजस्व पदाधिकारी अनुराधा के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर मामले की जांच का आश्वासन दे सड़क जाम को समाप्त कराया।

पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेज दिया है। परिजनों द्वारा थाना में आवेदन नही दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के आवेदन के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भगवानपुर, बेगूसराय से अभिषेक भारती 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article