नशे में धुत युवक ने कहा 250 में पौआ और 50 रूपया ग्यास मिलता है महुआ

DNB Bharat

बेगूसराय के सदर अस्पताल में नशे में धूत युवक ने घंटों किया ड्रामा, नहीं पहुंची नगर थाना की पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में लागू शराबबंदी के बीच बेगूसराय में बुधवार की शाम एक शराबी के द्वारा जहां घंटों सदर अस्पताल बेगूसराय में ड्रामा किया गया। वहीं उसने बिहार में शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी। साथ ही साथ उसने शराब कारोबारियों एवं पुलिस के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया।

- Sponsored Ads-

नशे में धुत युवक ने कहा 250 में पौआ और  50 रूपया ग्यास मिलता है महुआ 2

दरअसल बुधवार की शाम एक शराबी एवं ई रिक्शा चालक के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई जिसके बाद ई रिक्शा चालक ने उक्त शराबी सुजीत कुमार की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । बाद में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

नशे में धुत युवक ने कहा 250 में पौआ और  50 रूपया ग्यास मिलता है महुआ 3

जहां उसने घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया साथ ही साथ उसने आरोप लगाया कि बेगूसराय में हर एक चौक चौराहों पर शराब की खुलेआम बिक्री की जाती है और इसके लिए पुलिस को कमीशन भी दिया जाता है। उक्त शराबी के कथनानुसार 250सौ में निव्स एवं 50 रुपये प्रति ग्लास की दर से महुआ शराब की भी बिक्री की जाती है।

पुलिस की लापरवाही का आलम यह भी है कि घंटों शराबी के द्वारा उत्पात मचाने के बावजूद भी सदर अस्पताल में पुलिस नहीं पहुंच सकी और बाद में शराबी इलाज करा कर चंपत हो गया।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article