सिंगापुर से भारत लौटे राजद प्रमुख लालू यादव, दिल्ली में मीसा भारती के यहां रुके

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

इलाज के लिए सिंगापुर गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार को भारत वापस आ गए हैं। लालू यादव दिवाली की रात दिल्ली पहुंचे और बेटी मीसा भारती के घर ठहरे हैं। बताया जाता है कि लालू यादव इलाज के लिए फिर से सिंगापुर जायेंगे। बताया जा रहा है कि लालू यादव कोर्ट की अनुमति का समय सीमा खत्म होने के कारण वापस भारत लौट आए हैं।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि कई मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को विदेश जाने के लिए न्यायालय से अनुमति लेना आवश्यक था। किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाने के लिए अल्प समय के लिए न्यायालय से अनुमति मिली थी जिसका समय सीमा पूर्ण हो जाने पर वे भारत लौट आए। बताया जा रहा है कि सिंगापुर से लौटने के ठीक बाद उन्‍हें दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस सूचना की पुष्‍ट‍ि नहीं हो सकी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article