मोतिहारी में राजपा ने पूर्व सीएम श्रीकृष्ण सिंह की मनाई जयंती, पूरे बिहार से जुटे कार्यकर्ता

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

गुरुवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती एक दिन पूर्व संध्या को मोतिहारी के टाउन हॉल में मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार रहे। इस मौके पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री बाबू के बताए रास्ते को पर चलने का प्रण लिया।

- Sponsored Ads-

हमसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर यहां क्लिक कर जुड़ें

आशुतोष कुमार ने कहा श्री बाबू सभी धर्म समाज के हितों की बात करते रहे और अपने समय मे आजादी के बाद सबसे तेजी से तरक्की करने वाला राज्य बिहार को बनाए लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनके द्वारा स्थापित सभी कारखाने सरकार के उदासीन रवैया के कारण बंद हो गया है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के द्वारा चंपारण की धरती से एलान किया गया कि अगले महीने से बिहार के उन चुनिंदा लोकसभा में ग्राम चौपाल करेंगे जहाँ कभी हमारे सवर्ण समाज के सांसद हुआ करते थे और आज के समय मे हमारी बहुलता होने के बावजूद हमारे समाज से नही है।

हमसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर यहां क्लिक कर जुड़ें

कार्यक्रम के दौरान सिवान के पूर्व जिला पार्षद मेनका रमन अपने दर्जनो समर्थक के साथ पार्टी का सदस्यता लेते हुए अपने वक्तव्य में डॉ श्री कृष्ण बाबू के लिए भारत रत्न का मांग रखा। साथ ही राजद नेत्री निराली ठाकुर, विन्टी शर्मा राजपा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार टूना, राष्ट्रीय सचिव सोनू शंकर, राष्ट्रीय प्रवक्ता मो कलामुद्दीन, मोतिहारी जिलाध्यक्ष मणिकांत पांडेय सहित दर्जनों प्रदेश जिला के पदाधिकारी सहित हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतिहारी के पूर्व शिक्षक शिववरन शर्मा ने किया साथ ही मंच संचालन अनु ठाकुर के द्वारा किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article