प्रेम प्रसंग में भागे लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पर की तोड़फोड़, हंगामा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है बेगूसराय से जहां प्रेम प्रसंग में भागे प्रेमी और प्रेमिका के विरोध मे लड़की के परिजनों द्वारा लड़के के घर सहित आसपास के आधा दर्जन घरों में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। लूटपाट के विरोध में पीड़ित परिवार के लोगों ने अंग्रेजी ढाला के समीप एनएच 31  को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोगों के द्वारा मकान, मोटरसाइकिल सहित घर में रखे सामानों के साथ साथ जानवरो के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।

- Sponsored Ads-

आरोप है कि आज सैकड़ों की संख्या में दबंगों ने अचानक से हमला बोलकर तोड़फोड़ और लूटपाट करना शुरू कर दिया। घटना रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के केसावे गांव के वार्ड नंबर 5 की है।  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 18 अक्टूबर को रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले अशोक महतो के पुत्र बलराम कुमार प्रेम प्रसंग में मचहां गांव के रहने वाली एक लड़की को लेकर फरार हो गया। घटना सामने आने के बाद लड़की के परिजनों के द्वारा इस बात की सूचना रिफाइनरी सहायक थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत मे लेकर लड़का और लड़की की खोजबीन शुरू की पर लड़की और लड़का का कोई भी अता पता नहीं चल पाया। जिसके बाद आग बबूला लड़की के परिजनों ने कानून को हाथ लेते हुए जमकर उत्पात मचाया और लड़के के घर सहित आसपास के घरों पर हमला बोल दिया। इस दौरान मारपीट तोड़फोड़ और लूट पाट का आरोप लड़के के परिजनों के द्वारा लगाया गया।

घटना के सामने आने के बाद लड़के के आक्रोशित  परिजनों ने जान माल की सुरक्षा, तोड़फोड़ में क्षति हुए सामानो का मुआवजा और हिरासत में लिए गए चार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर अंग्रेजी ढाला के समीप एनएच 31 को जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रही है पर लोग मानने को तैयार नहीं है। पीड़ित नवीन कुमार और विजय दास ने लोगों पर आरोप लगाया है कि दबंगों के द्वारा जमकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है और घर में रखे सोने जेवरात सहित महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया हैै। लोगों ने आरोप लगाया है कि हमलावर लाठी-डंडे लोहे की रॉड और कुल्हारी से लैस थे जिनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल जाम लगने से एनएच के दोनों किनारे गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रही है। इस संबंध एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया की मामला दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article