डीएनबी भारत डेस्क
डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28, बरौनी में मंगलवार को नवपदस्थापित प्राचार्य चिन्मय घोष ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित प्राचार्य चिन्मय घोष का पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ ।

नव पदस्थापित प्राचार्य चिन्मय घोष ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन तथा नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने विद्यालय परिवार से सहयोग एवं सामूहिक प्रयास की अपेक्षा व्यक्त की।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि चिन्मय घोष के कुशल नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा विद्यालय के समग्र विकास को मिलेगा और विद्यालय उत्कृष्टता की नई उपलब्धियां प्राप्त करेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार नव पदस्थापित प्राचार्य चिन्मय घोष इससे पूर्व वे डीएवी पब्लिक स्कूल, रोटरी कैंपस, अशोक नगर, गयाजी में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (सीएमसी), नई दिल्ली द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बिहार जोन-सी की क्षेत्रीय निदेशिका सविता, प्राचार्य प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल शेखपुरा सुधा झा, प्राचार्य मुंगेर स्कूल संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक कुमार ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपा तथा विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नम्रता सिंह, नरेंद्र कुमार, विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, अंबुज कुमार सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने नवागत प्राचार्य का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। वहीं विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल का स्थानांतरण डीएवी पब्लिक स्कूल वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, वेदांता टाउनशिप, लांजीगढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा हो गया है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट