वीरपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण, सीडीपीओ ने किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविका द्वारा चावल, दाल, मसाले, सोयाबीन आदि का वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-

 इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों में सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका द्वारा इसका निरीक्षण भी किया गया। टीएचआर का वितरण एफआरएस के माध्यम से किया गया।

 सीडीपीओ नितेश कुमार के द्वारा केंद्र संख्या 45, 48, 94और एल एस डेजी गांधी के द्वारा 41,समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article