नालंदा: नवमी के दिन मां की गोद भराई को लेकर पूजा पंडालों में उमड़ी अपार भीड़, श्रद्धालु मां की गोद भराई कर परिवार की सुख शांति के लिए मांगा आशीर्वाद

DNB Bharat Desk

 

भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

डीएनबी भारत डेस्क

नवरात्र के नवमी के दिन माता की गोद भराई को लेकर बिहार शरीफ के शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के पूजा पंडालो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु सुबह सही उठकर माता की आराधना में लग गए। माता की जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

- Sponsored Ads-

नालंदा: नवमी के दिन मां की गोद भराई को लेकर पूजा पंडालों में उमड़ी अपार भीड़, श्रद्धालु मां की गोद भराई कर परिवार की सुख शांति के लिए मांगा आशीर्वाद 2 बिहार शरीफ के रामचंद्रपुर भरावपर मोगलकुआं डाक बंगला मोड सोहसराय भैंसासुर कागजी मोहल्ला इलाके स्थित पूजा पंडाल में माता के भक्तों की कतार देखी गई कतारबद्ध होकर भक्तों ने मां की आराधना की। मां की गोद भराई करने आई महिला श्रद्धालुओं ने मां की आराधना के लिए अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

नालंदा: नवमी के दिन मां की गोद भराई को लेकर पूजा पंडालों में उमड़ी अपार भीड़, श्रद्धालु मां की गोद भराई कर परिवार की सुख शांति के लिए मांगा आशीर्वाद 3इस बार भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है।शहर के विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में गोद भराई की रस्म से गोद हरी रहने की कामना के अलावा सभी श्रद्धालुओं ने माँ की पूजा-अर्चना सच्चे मन से कर जीवन की कमियों को दूर कर शीघ्रता से इसकी पूर्ति का वरदान मांगा।

नालंदा: नवमी के दिन मां की गोद भराई को लेकर पूजा पंडालों में उमड़ी अपार भीड़, श्रद्धालु मां की गोद भराई कर परिवार की सुख शांति के लिए मांगा आशीर्वाद 4संतान सुख से वंचित महिलाओं ने इस रस्म को पूरी भक्तिभावना के साथ पूरी की। नौ दिवसीय दुर्गोपासना के महापर्व के क्रम में शुक्रवार को शहर में देवी दुर्गा की गोद भराई का बेहद महत्वपूर्ण विधान पूर्ण किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article