डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद एक तरफ जहां समस्याएं गहराती चली गई है तो वहीं अब बिहार सरकार का ध्यान भी बेगूसराय की और आकृष्ट हुआ है। और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं बेगूसराय पहुंचे हैं जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की एवं लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए ।
- Sponsored Ads-

लोगों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रशियन गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर वह पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं।
लोगों का अंदाजा है कि जब मुख्यमंत्री स्वयं बेगूसराय पहुंचे हैं और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए हैं तो उनकी समस्याओं का जल्द ही निवारण होगा । साथ ही साथ अंदाजा लगाया जा रहा है की बाढ़ की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री के द्वारा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे।
डीएनबी भारत डेस्क