इलाज में लापरवाही का आरोप: प्रसव के दौरान महिला की मौत पर बेगूसराय में भारी बवाल, क्लीनिक में तोड़फोड़ कर NH-31 किया जाम।

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में प्रसव के दौरान एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने निजी क्लीनिक में तोड़फोड़ की और NH-31 को जाम कर जमकर हंगामा किया। सड़क जाम होने से कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

- Sponsored Ads-

पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस स्थित एक निजी अस्पताल का है। मृतका की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी डब्लू चौधरी की पत्नी नीतू कुमारी के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक, नीतू कुमारी को प्रसव पीड़ा होने के बाद इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

इलाज में लापरवाही का आरोप: प्रसव के दौरान महिला की मौत पर बेगूसराय में भारी बवाल, क्लीनिक में तोड़फोड़ कर NH-31 किया जाम। 2परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने समय रहते उचित इलाज नहीं किया और मामले को टालता रहा। बाद में परिजनों को महिला की मौत की जानकारी मिली। आरोप है कि घटना के बाद डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने निजी क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की और इसके बाद NH-31 पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया।

इलाज में लापरवाही का आरोप: प्रसव के दौरान महिला की मौत पर बेगूसराय में भारी बवाल, क्लीनिक में तोड़फोड़ कर NH-31 किया जाम। 3हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं हुए। काफी देर तक सड़क पर हंगामा जारी रहा।

पुलिस ने तोड़फोड़ के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article