रिजल्ट को लेकर गौतम ग्रुप ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स कॉलेज में जमकर बवाल, छात्र-गार्डों में जमकर मारपीट, कई छात्रा हुई जख्म,रिजल्ट के विरोध में पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 आरोप है कि इसी कॉलेज में 2024 से 2028 बीएससी नर्सिंग फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट 90% स्टूडेंट्स का रिजल्ट खराब कर दिया गया।मैनेजमेंट के नाम पर जो राशि की ली गई है और भी वापस किया जाय।इसी समस्या को लेकर सैकड़ों छात्र छात्राएं कॉलेज प्रबंधन से बात करने पहुंचे थे।इसी दौरान मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया और छात्रों को अंदर जाने से रोक दिया गया।

रिजल्ट को लेकर गौतम ग्रुप ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स कॉलेज में जमकर बवाल, छात्र-गार्डों में जमकर मारपीट, कई छात्रा हुई जख्म,रिजल्ट के विरोध में पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स 2इसी बात को लेकर छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि एक गार्ड ने हॉकी से एक छात्रा के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद छात्राओं और गार्डों के बीच भी मारपीट बढ़ गई। छात्रों का आरोप है कि बाउंसरों ने भी उनके साथ मारपीट और की और बाहर से लोगों को बुलाया गया। छात्राओं ने अपने साथ अभद्र व्हंयवहार करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

रिजल्ट को लेकर गौतम ग्रुप ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स कॉलेज में जमकर बवाल, छात्र-गार्डों में जमकर मारपीट, कई छात्रा हुई जख्म,रिजल्ट के विरोध में पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स 3 हंगामा की सूचना पर भागनबिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दो गार्ड, एक बाउंसर और उसके भाई समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र नियमानुसार प्रबंधन से बात कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article