स्वस्थ रहने के लिए सफाई जरूरी, प्राथमिक विद्यालय तेलन में हुआ टूथपेस्ट का वितरण

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय तेलन में विद्यालय परिवार और एकता शक्ति फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय में उपस्थित 110 छात्रों, विद्यालय परिवार और शिक्षा समिति के सभी सदस्यों के बीच टूथपेस्ट का वितरण किया गया। विदित हो कि आज सुरक्षित शनिवार का विषय भी स्वच्छता ही था। फोकल शिक्षक पवन दास ने गंदगी से होने वाली विभिन्न बीमारी और समस्याओं की चर्चा की और बचाव के उपाय भी बताया।

- Sponsored Ads-

एकता शक्ति फाउंडेशन के प्रबंधक  विक्रमादित्य कुमार ने बताया कि गंदगी से होने वाली बीमारी से बचाव के लिए सफाई के साथ साथ साफ भोजन, साफ पानी, आदि के सेवन से अनेक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक विकास मिश्रा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से विद्यालय का माहौल खुशनुमा होता है और बच्चों में सफाई की भावना का विकास होता है। साथ ही विद्यालय के सभी छात्रों को 1 वृक्ष माँ के नाम लगाने का संकल्प दिलाया। 

स्वस्थ रहने के लिए सफाई जरूरी, प्राथमिक विद्यालय तेलन में हुआ टूथपेस्ट का वितरण 2टूथपेस्ट के पैकेट को प्राप्त कर मीनाक्षी, प्रियम, सुशील, अम्बिका,अंकित,शिवम,अमृता,कृष्ण,नेहा,स्वाति,संदीप,सुहानी समेत सभी बच्चे काफी प्रसन्न दिखाई दिए। अंत मे विद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक विक्रमादित्य कुमार का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मौके पर एकता शक्ति के विद्यालय समन्वयक अमन कुमार, शिक्षक रामानन्द पासवान, पवन दास, अनिशा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, नूतन, अनिता, चंदन सदा, सचिव रूपम देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share This Article