केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में चाचा और भतीजे की जोड़ी सिर्फ छक्का पंजा करने में लगे हुए हैं

DNB Bharat Desk

आज हिंदू देवी देवताओं के पूजन में कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं जबकि मुसलमानों को खुली छूट दी जाती है – गिरिराज सिंह

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पहुंचे बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने श्रवण कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार सरकार के द्वारा सिर्फ लोगों को गुमराह कर केंद्र की सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में चाचा और भतीजे की जोड़ी सिर्फ छक्का पंजा करने में लगे हुए हैं 2गिरिराज सिंह ने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशि से एक लाख साठ हजार लोगों को वंचित रखा गया और पूरा पैसा वापस चला गया है। जबकि बिहार सरकार सिर्फ लोगों को गुमराह कर केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने में लगी हुई है। जबकि आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यूपीए की सरकार से कई गुना अधिक नरेंद्र मोदी की सरकार ने आवास योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाया है।

- Sponsored Ads-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में चाचा और भतीजे की जोड़ी सिर्फ छक्का पंजा करने में लगे हुए हैं 3वहीं दूसरी ओर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज चाचा और भतीजे की जोड़ी सिर्फ छक्का पंजा करने में लगे हुए हैं और हर जगह निर्दोष हिंदुओं को फंसाया जा रहा है। इन लोगों के द्वारा की जा रही कार्रवाई से सीधे-सीधे लग रहा है कि बिहार में हिंदुओं को दूसरे दर्जे का नागरिक बना दिया गया है। आज कोई इफ्तार पार्टी कर रहे हैं तो कोई इफ्तार पार्टी में जाकर आनंद उठा रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में चाचा और भतीजे की जोड़ी सिर्फ छक्का पंजा करने में लगे हुए हैं 4सिर्फ वोट की राजनीति के लिए यह लोग हिंदुओं को मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज हिंदू देवी देवताओं के पूजन में कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं जबकि मुसलमानों को खुली छूट दी जाती है। लेकिन अब ऐसा चलने वाला नहीं है और इसके परिणाम बिहार सरकार को भी भुगतने पड़ेंगे।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article