नालंदा पहुंचे बिहार सरकार मंत्री श्वेता गुप्ता और रामचंद्र प्रसाद,भामाशाह सम्मान समारोह में बोले मंत्री रामचंद्र प्रसाद अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद वैश्य समाज को एनडीए की सरकार ने सम्मान और प्रतिष्ठा देने का काम किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद आज बिहारशरीफ में नालंदा जिला तैलिक- वैश्य महासभा द्वारा भामाशाह सम्मान समारोह के आयोजन के अवसर पर कहा कि बिहार में जो अपराधी अपराध करेंगे उन्हें सजा जरूर मिलेगी।

नालंदा पहुंचे बिहार सरकार मंत्री श्वेता गुप्ता और रामचंद्र प्रसाद,भामाशाह सम्मान समारोह में बोले मंत्री रामचंद्र प्रसाद अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा 2वही समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज ने हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य किया और हमेशा वसुधैव कुटुंबकम का पालन किया। उन्होंने वैश्य समाज को संगठित एवं एकत्रित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए कार्य कर रही है।

नालंदा पहुंचे बिहार सरकार मंत्री श्वेता गुप्ता और रामचंद्र प्रसाद,भामाशाह सम्मान समारोह में बोले मंत्री रामचंद्र प्रसाद अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा 3विधान पार्षद ललन सर्राफ ने भमासाहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह हमेशा समाज और राष्ट्र के हित में कार्य किया। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए वैश्य समाज को एकजुट होना जरूरी है।

Share This Article