डीएनबी भारत डेस्क
थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व संपन्न कराने को लेकर बुधवार की संध्या पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सदर डीएसपी टू कुमारी दुर्गा शक्ति व थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मैदा बभनगामा, सहुरी, वीरपुर, बरैपुरा, मुजफरा, भवानंदपुर सहित कई अन्य गांवों में फ्लैग मार्च किया।
- Sponsored Ads-

फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार, नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार, एसआई ऋषिकेश भारद्वाज, एएसआई सूर्य कुमार यादव समेत महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तथा चौकीदार मौजूद थे। इस दौरान डीएसपी ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट