डीएनबी भारत डेस्क
खबर समस्तीपुर से है जहाँ वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है हंगामे के दौरान बाइक सवार गर्भवती महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक ट्रैफिक पुलिस पर रुपए मांगने का आरोप लगा रहा है।

घटना सदर एसडीओ कार्यालय के पास की है। वायरल वीडियो में एक महिला सड़क किनारे गिरी हुई दिखाई दे रही हैं। जिसे एक अन्य महिला संभाल रही है। जबकि एक युवक वीडियो बना रहा है। जानकारी के मुताबिक लड़का अपनी भाभी को डॉक्टर के पास चेकअप के लिए लेकर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर एक और महिला थी। लड़के ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका, कहा कि तुम्हारे पास हेलमेट नहीं है।
जिस पर उसने कहा कि चालान काट दिजिए। इस घटना से जुडे करीब तीन मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश कुमार रंजन ने बताया कि यातायात पुलिस का कुछ वीडियो उनके पास भी आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पर कार्रवाई होगी। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने उससे 3500 रुपए की डिमांड की है।
मना करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इसी दौरान उनकी गर्भवती भाभी से महिला पुलिस ने मारपीट कर दी।जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। बाद में कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट