लालू परिवार पर गिरिराज सिंह का हमला, कहा- “दबाव की राजनीति सीखनी हो तो इनसे सीखें”

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर बिहार की राजनीति में चल रही बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को दबाव की राजनीति सीखनी हो तो उसे लालू प्रसाद यादव  और उनके परिवार से सीखना चाहिए।

- Sponsored Ads-

 बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू परिवार सरकार पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नियमों के अनुसार सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन यदि उन्होंने स्वयं अपनी सुरक्षा वापस कर दी है तो इस पर सरकार को दोष देना उचित नहीं है।केंद्रीय मंत्री ने कहा, “तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं, इसलिए उन्हें नियमानुसार सुरक्षा मिलनी चाहिए। 

लालू परिवार पर गिरिराज सिंह का हमला, कहा- "दबाव की राजनीति सीखनी हो तो इनसे सीखें" 2लेकिन अगर उन्होंने खुद ही अपनी सुरक्षा वापस कर दी है तो इसमें कौन क्या बोलेगा। यह लोकतंत्र है, कोई राजतंत्र नहीं कि जब तक हम रहेंगे तब तक राजशाही चलती रहेगी। लालू जी को यह समझना होगा।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुरक्षा संबंधी निर्णय निर्धारित नियमों और प्रावधानों के आधार पर लिए जाते हैं, न कि राजनीतिक दबाव के आधार पर।

गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अपनी Y+ श्रेणी की सुरक्षा लौटाए जाने के बाद बिहार की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिसके बीच गिरिराज सिंह का यह बयान राजनीतिक बहस को और गर्माने वाला माना जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article