डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत समस्तीपुर पुलिस लगातार कारवाई करते हुए चोरी और गुम हुई मोबाइल फोन को बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित कर रही है I इस क्रम में पुलिस के द्वारा 23 लाख रुपये बाजर मूल्य के 91 मोबाइल फोन को बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित किया है।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह का बताना है की इस अभियान के लिए जिले में अलग अलग टीम गठित किए गए हैं। ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न चरणों में अब तक 4 करोड़ 24 लाख रुपये मूल्य के 1820 मोबाइल फोन बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित कर चुकी है। डीएसपी साइबर और तकनीकी टीम की मदद से इन मोबाइल फोन को बरामद किया गया है I इसमें सबसे ज्यादा पटोरी थाना के द्वारा 24 मोबाइल बरामद किए गए हैं ।
दलसिंह सराय और रोसड़ा थाना के द्वारा 22 – 22 मोबाइल बरामद किए गए हैं। वही सदर और साइबर थाना के द्वारा 10 – 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस बार इस अभियान के प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार और दलसिंह सराय सब इंस्पेक्टर रिचा सिंह के द्वारा बेहतर कार्य किए गए हैं।उनके इस कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट