नालंदा: पावापुरी में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, 250 कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के पावापुरी स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर सभागार में बीजेपी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल और नालंदा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। 

प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से करीब 250 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। बीजेपी इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए जिले में संगठन को और मजबूत करने में जुटी है।

नालंदा: पावापुरी में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, 250 कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण 2कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर जागरूक करती है, यही वजह है कि पार्टी साल के 365 दिन सक्रिय रहती है। उन्होंने कहा कि यूपी में प्रशिक्षण लेने के बाद अब बिहार में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं, राजद द्वारा चुनावी चंदे को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और बेबुनियाद आरोप लगाकर सिर्फ सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहा है।

 नालंदा: पावापुरी में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, 250 कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण 3बिहार में आईपीएल टीम की संभावना पर मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि बिहार की भी अपनी आईपीएल टीम हो, ताकि राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार आईपीएल आयोजन और टीम गठन में हरसंभव सहयोग करेगी। साथ ही राजगीर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जल्द खेल गतिविधियां शुरू होंगी। राज्यभर में प्रखंड स्तर पर खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article