बेगूसराय में मंत्री के समधि की धौंस और स्कूल की लापरवाही, भीषण गर्मी में बच्चों को परोसा सड़ा अंडा, बीमार होने पर बवाल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में विद्यालय प्रबंधन की कार्य शैली एवं लापरवाही के विरोध में आज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। खास बात यह है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी के समधि बताये जा रहे हैं । 

- Sponsored Ads-

इतना ही नहीं लोगों का आरोप है कि मंत्री के समधि होने की वजह से प्रधानाध्यापक के द्वारा लगातार धौंस जमाया जाता है एवं लोगों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है । वर्तमान मामले में आरोप लगाया जा रहा है कि विद्यालय प्रबंधन के द्वारा इस भीषण गर्मी के बीच एक तो बच्चों के बीच अंडे का वितरण किया गया और वह भी सरे गले अंडे दिए गए। जिससे चार बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए और तेज बुखार तथा उल्टी की शिकायत से पीड़ित हो गए।

 बेगूसराय में मंत्री के समधि की धौंस और स्कूल की लापरवाही, भीषण गर्मी में बच्चों को परोसा सड़ा अंडा, बीमार होने पर बवाल 2बाद में ग्रामीणों ने 22 मई को भी विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया था लेकिन कोई निदान नहीं निकलने पर आज फिर ग्रामीणों के द्वारा शिक्षकों का घेराव किया गया एवं विद्यालय में तालाबंदी की गई। साथ ही साथ ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग प्रधानाचार्य को विद्यालय से हटाया जाए एवं उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए । जिससे कि आने वाले समय में विद्यालय के बच्चे सुरक्षित रह सके एवं शिक्षा ग्रहण कर सके । 

बेगूसराय में मंत्री के समधि की धौंस और स्कूल की लापरवाही, भीषण गर्मी में बच्चों को परोसा सड़ा अंडा, बीमार होने पर बवाल 3हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस गंभीर मामले के बाद अब जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार के द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है। क्योंकि सरकार के मंत्री के रिश्तेदार होने की वजह से अगर किसी शिक्षक के द्वारा धौंस दिया जाता है तो यह कहीं ना कहीं बिल्कुल शर्मनाक बात है ।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article