समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव: दलसिंहसराय में महिला होमगार्ड से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, विरोध करने पर दुकानदार को मारी गोली

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां दलसिंहसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। 32 नंबर रेलवे गुमटी के पास बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक महिला होमगार्ड से मोबाइल छीन लिया। घटना के दौरान जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया, तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

- Sponsored Ads-

इस फायरिंग में एक कास्मेटिक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके हाथ में गोली लगी है। घायल युवक की पहचान वीआईपी कॉलोनी निवासी केशव कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव: दलसिंहसराय में महिला होमगार्ड से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, विरोध करने पर दुकानदार को मारी गोली 2

बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

Share This Article