दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ नए सत्र का आगाज, वरिष्ठ छात्रों ने गीतों और नाटकों से किया स्वागत
डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर(बेगूसराय): कमला भुवनेश्वर बी०एड० कॉलेज में डी०एल०एड० सत्र-2025-27 के नवागंतुक शिक्षक- प्रशिक्षुओं के स्वागत में दिनांक- 06.04.2026 नूतन अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० राजीव रॉय के द्वारा रिबन काटकर किया गया।

संस्था की परम्पराओं को निभाते हुये सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन, गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य के भाषण से हुई। जिसमें उन्होंने नवागंतुक शिक्षक- प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुये अपने भाषण में कहा कि आप इस मोड़ पर सिर्फ अनुशासन व लगन से ही अपने आगामी भविष्य को सँवार सकते है । आगे उन्होंने कहा कि शिक्षक- प्रशिक्षुओं को स्वयं से ईमानदार रहना होगा तभी वे जीवन में उन्नति के शिखर पर पहुँच सकते है एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है । साथ ही दूरभाष के माध्यम से कॉलेज अध्यक्ष श्री बिनय कुमार सिंह एवं सचिव श्रीमति वंदना कुमारी ने नवागंतुक शिक्षक- प्रशिक्षुओं का स्वागत किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इसके साथ ही उपस्थित सभी शैक्षिक व गैर शैक्षिक कर्मियों प्रभात कुमार रंजन, नीतिश कुमार, डॉ० सुनील चंद्र यादव, अनिल कुमार सिंह, डॉ० प्रियंका यादव, बंदना कुमारी, आनंद कुमार अंकेश कुमार, सुभाष कुमार पोद्दार, आनंद कुमार एवं अंकिता कुमारी सभी ने अपने- अपने परिचय दिए तथा डी०एल०एड० सत्र-2025-27 प्रथम वर्ष के शिक्षक- प्रशिक्षुओं ने भी अपने- अपने परिचय दिये । वरिष्ठ प्रशिक्षुओं द्वारा गीत, नृत्य और लघु नाटक जैसे विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा नवागंतुक शिक्षक- प्रशिक्षुओं का स्वागत किया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट