सिमरिया: चैती दुर्गा पूजा के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 29 मार्च को होगा प्रतिमा विसर्जन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

थर्मल बस स्टैंड स्थित कसहा-बरियाही कविवर शक्र घाट में पिछले 10 वर्षों से चैती दुर्गा पूजा मेला का आयोजन लगातार हो रही है। मां चैती दुर्गा पूजा समिति सिमरिया दो के अध्यक्ष नवीन यादव ने बताया कि 26 मार्च की शाम माता दुर्गा की पट खुलने के बाद खोइछा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

उन्होंने बताया माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 29 मार्च को होगी। इधर चार दिवसीय दुर्गा पूजा मेला को लेकर प्रसाद, खिलौने, मिठाई व मनिहारी समेत कई अन्य दुकाने खुली है जहां बच्चों व महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।

सिमरिया: चैती दुर्गा पूजा के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 29 मार्च को होगा प्रतिमा विसर्जन 2आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यहां मां चैती दुर्गा का पूजा व मेला का आयोजन वर्ष 2017 से लगातार होता आ रहा है। मेले में स्थानीय गांव कसहा, बरियाही, चनान, बिंदटोली, रुपनगर, चकिया, मल्हीपुर, विष्णुपुर चांद, बीहट, मल्हीपुर बिंदटोली व सिमरिया घाट बिंदटोली समेत कई अन्य गांव के लोग मेला देखने पहुंचते हैं।

Share This Article