नालंदा: जोगा बीघा में धनंजय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन; बानाबीघा बना चैंपियन

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के जोगा बीघा बड़ी आंठ गांव में आयोजित धनंजय(सोनल) स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। फाइनल मैच बानाबीघा और नीरपुर की टीमों के बीच खेला गया, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

- Sponsored Ads-

फाइनल मुकाबले में बानाबीघा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 16 ओवरों में बानाबीघा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाकर नीरपुर की टीम के सामने 200 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीरपुर की टीम ने भी दमदार खेल दिखाया लेकिन 16 ओवर में ऑल आउट होकर लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी।

नालंदा: जोगा बीघा में धनंजय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन; बानाबीघा बना चैंपियन 2टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर गांव में खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परवलपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद अक्षय कुमार ने कार्यक्रम में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल को युवाओं के लिए अनुशासन और प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

नालंदा: जोगा बीघा में धनंजय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन; बानाबीघा बना चैंपियन 3टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम को 21,000 रुपये नकद पुरस्कार एवं कप, जबकि उपविजेता टीम को 11,000 रुपये नकद पुरस्कार और कप देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

वही इस मौके पर परवलपुर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद अक्षय कुमार ने विजेता खिलाड़ी को अपने तरफ से 51000 हजार रूपये नगद राशि एवं उपविजेता टीम को ₹11000 की नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी।

Share This Article