जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं के बीच टीम साईं की रसोई ने किया सुप,साड़ी,नारियल समेत पूजन सामग्रियों का वितरण, चेहरे पर दिखा आत्मीय भाव

DNB Bharat Desk

पिछले कई सालों से लगातार चलती आ रही है यह मुहिम, जरूरतमंद छठव्रती होते हैं लाभान्वित, 50 छठव्रतियों के बीच बाँटी गयी सामग्री

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/महापर्व छठ से पौराणिकता,पवित्रता और परंपराओं के प्रति लोगों का अलग जुड़ाव होता है। इसी श्रद्धा व लोकआस्था को जारी रखते हुए टीम साईं की रसोई ने हरेक साल की तरह इस साल भी जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच  सुप , साड़ी , नारियल , सेब , नारंगी , अनार , केला  समेत छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया । कार्यक्रम संयोजक अमित जायसवाल  खाद्य मंत्री पंकज कुमार व बैभव अग्रवाल ने बताया कि बढ़ती महंगाई के कारण कुछ जरूरतमंद परिवार के लोग छठ पूजा को उत्साहपूर्वक नहीं मना पाते हैं।

जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं के बीच टीम साईं की रसोई ने किया सुप,साड़ी,नारियल समेत पूजन सामग्रियों का वितरण, चेहरे पर दिखा आत्मीय भाव 2वैसे परिवारों को इस बार हमलोगों ने साड़ी, सुप , पूजन सामग्री, नारियल, सेब, नारंगी, अनार , सांचा, पंचमेवा, बताशा, धूप, अगरबत्ती, मूली, अदरक, हल्दी, केला, बद्धी , सिंदूर , अलता  समेत अन्य सामग्रियों का वितरण किया । श्री जायसवाल ने बताया ऐसा करने से एक अलग आत्मीय संतुष्टि मिलती है और छठी मइया का आशीर्वाद प्राप्त होता है । रौनक अग्रवाल , सुमित , संदीप गुप्ता व अभिषेक कुमार ने बताया की छठ पूजा के मौके पर परोपकारी कार्य के कारण जरूरतमंद छठव्रतियों को सारा सामान मिल जाने से ये सभी महिलाएं और भी उत्साहपूर्वक छठ पूजा कर पाती हैं ।

- Sponsored Ads-

जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं के बीच टीम साईं की रसोई ने किया सुप,साड़ी,नारियल समेत पूजन सामग्रियों का वितरण, चेहरे पर दिखा आत्मीय भाव 3वही कुंदन गुप्ता , मनोज राय व राघव सिंह ने बताया कि चार दिनों तक चलनेवाले लोकआस्था के इस त्योहार में समाज के हरेक तबके की श्रद्धा व आस्था है वह चाहे अमीर हो या गरीब । उन्होंने कहा की यह एक ऐसा धार्मिक अनुष्ठान है जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग एक साथ समान रूप से जलाशय के सामने खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना करते हैं । वही हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रंजन चौधरी , सत्यम व रूपनगर निवासी राहुल कुमार ने बताया इस महापर्व की खासियत यह है कि भगवान और भक्त दोनों आमने सामने होते हैं ।

जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं के बीच टीम साईं की रसोई ने किया सुप,साड़ी,नारियल समेत पूजन सामग्रियों का वितरण, चेहरे पर दिखा आत्मीय भाव 4अतः समाज के वैसे लोग जो आर्थिक रूप से सम्पन्न नहीं हैं , छठ पूजा सामग्री भी खरीदने में असमर्थ हैं वैसे छठव्रतियों की मदद करने की टीम साईं की रसोई के द्वारा छोटी सी कोशिश की गई है । बता दें कि सूर्योपासना का महापर्व छठ लोगों के आस्था से जुड़ा हुआ है. इस पर्व में शुद्धता और पवित्रता का काफी ख्याल रखा जाता है. लोगों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस महंगाई में छठ सामग्री खरीदने में काफी मुश्किल होती है।

जिनके मदद के लिए टीम साईं की रसोई सदैव आगे आती रही है । मौके पर सत्यम , विक्की भाटिया , सुमित , अभिजीत ,  अभिषेक , प्रभाकर प्रताप सिंह , शैलेंद्र , राघव , रौनक , बैभव , पंकज  , कुंदन , सन्दीप समेत अन्य मौजूद थे । इस पूरे कार्यक्रम में बेगूसराय के आम जनमानस व सैन्य अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला जिससे यह कार्यक्रम सफलीभूत हो सका।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article