बीस साल से एनडीए की सरकार, बिहार अभी भी बेरोजगार और असुरक्षित – प्रियंका गांधी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बछवाड़ा विधान सभा चुनाव प्रचार को लेकर शनिवार को रानी एक पंचायत के अयोध्याटोल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीब दास के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में निजी करण चरम पर है और प्रधानमंत्री ने बड़ी सरकारी कम्पनियों को अपने कार्पोरेट मित्रों को सौंप दी है।

उन्होने सवाल किया की अगर वे डेढ़ करोड़ नौकरियां देने की बात कर रहे है तो, बीस वर्षों में क्यों नहीं दिया। आप क्या कर रहे थे, अब तक किसानों कौन लूट रहे हैं, बिजनेस खत्म कर रहे हैं, इनके हाथों में अब कुछ नहीं बचा है, जो आपका था वो अपने दोस्तों को दे चुके है। ये झुठे वादे के साथ जुड़े सपने दिखाते हैं। उन्होने कहा कि बीस सालो से बिहार में एनडीए की सरकार है और आपको आपका अधिकार नहीं दिया गया। आपको आपस में बांटने की राजनीति की गयी, देश भर में झुठा राष्ट्रवाद दिखाया गया।  उन्होने कहा बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।  महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाओं को अपने बेटियों की चिंता है, डर ऐसा है कि कमाने जाना भी चाहे तो नहीं जा सकती है।

बीस साल से एनडीए की सरकार, बिहार अभी भी बेरोजगार और असुरक्षित - प्रियंका गांधी 2उन्होने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के हाथों में अब कुछ नहीं बचा है।  यहां कि सरकार दिल्ली से चल रही है। वे लोग जैसा कहते हैं नितीश कुमार वही करते हैं।  यहां के पढ़े लिखे युवा बेरोजगार हो रहे हैं, आप लोग सब जान रहे हैं कि जब किसी बहाली को लेकर परीक्षा ली जाती है तो परीक्षा से पहले ही पेपर लींक हो जाता है।  उन्होने कहा कि ये लोग बार-बार इतिहास की बात करते है। मैं बताना चाहती हूं कि देश में आज जो कुछ भी विकास हुआ है वो कांग्रेस की देन है। उन्होने कहा कि आज एक बार फिर अपनी आजादी के लिए लोगों को लड़ना होगा, अपने तथा अपने बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष करना होगा और बिहार की स्थिति परिस्थिति को बदलनी होगी, तभी हमारा विकास संभव है, और हम भय मुक्त सरकार बना पाएंगे।

बीस साल से एनडीए की सरकार, बिहार अभी भी बेरोजगार और असुरक्षित - प्रियंका गांधी 3प्रियंका गांधी ने कहा कि ये लोग वोट चोर है आपके वोट चोरी कर सरकार बनाते हैं।  इन लोगों ने बीस साल तक राज किया है, अब जनता समझने लगी है।  ये लोग शिक्षा, उद्योग, मंहगाई की बात नहीं करते हैं, सब ध्यान भटकाने की बात करते है जनता अब जागरूक हो गयी है, अब ये लोग घबरा रहे हैं। एनडीए सरकार में अपराध बढ़े हैं।  महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर है। नौजवानों का जीवन मुश्किल में है, सिर्फ व सिर्फ झुठे बारे हो रहे हैं, उद्योगपतियों की हत्या हो रही है।  हाल में चुनाव प्रचार के दौरान नेता की हत्या कर दी गयी।  कानुन व्यवस्था पुरी तरह फेल है।  बिहार में दिल्ली से सरकार चल रही है।  मोदी जी कहते हैं डबल इंजन की सरकार चलाएंगे। लेकिन सिंगल इंजन है जो दिल्ली से चलता है।

बीस साल से एनडीए की सरकार, बिहार अभी भी बेरोजगार और असुरक्षित - प्रियंका गांधी 4नितीश कुमार का कोई आधार नहीं है, सारे फैसले दिल्ली से लिए जाते हैं। उन्होने कहा कि ‘ बहनों हम भी आपकी तरह एक महिला हूं, मैं समझती हूं कि महिलाओं को कैसे समाज का पुरा बोझ उठाना पड़ता है। मोदी जी आपके लिए क्या किए, चुनाव आया तो बोल रहे है दस हजार रूपया ले लो।  इसका क्या मतलब है।  आपसे फायदा लेना है तो दस हजार बांट रहे हैं, पता नहीं चुनाव के बाद क्या करेंगे।  इन लोगों की नीयत ठिक नहीं है। ये लोग दस हजार रूपया बांट रहे हैं। ले लो लेकिन वोट सोच समझकर देना। उन्होने कहा महिलाओं आप अपनी बुद्धि और विवेक से काम लो, चुनाव का समय है, नेता आएंगे और फिर चले जाएंगे, आप फैसला करो कि ऐसी सरकार आए जो आपको आगे बढ़ाएं।

बीस साल से एनडीए की सरकार, बिहार अभी भी बेरोजगार और असुरक्षित - प्रियंका गांधी 5आप ऐसी सरकार बनाओ जो आपको शिक्षा दे, रोजगार दे, परीक्षा का पेपर लिक ना हो, अभी आपके पास मौका है।  अपनी ताकत पहचानो, हमें एक बार मौका दो,  हम आपके लिए काम नहीं करेंगे तो हमको हटा देना। ऐसे नेताओं के चक्कर में मत रहो जो अपना चेहरा चमकाने में लगे हो। हमारा प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीब दास है, जो आपके ही तरह है।  जो आपको समझता है, आपका काम करेगा। चुनावी सभा के दौरान प्रियंका गांधी जैसे ही माइक के पास पहुंची माइक खराब हो गया, जिसके बाद दुसरे माइक पर पहुंची । वही प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा के बाद मच से निचे आकर आम लोगों से हाथ मिलाया और खुले वाहन से बाहर निकलकर आमलोगों का अभिवादन करते हुए सभा स्थल से निकलकर गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान किया।

बीस साल से एनडीए की सरकार, बिहार अभी भी बेरोजगार और असुरक्षित - प्रियंका गांधी 6सभा के दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, आईआईपी जिलाध्यक्ष विनोद तांती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, वीआईपी अध्यक्ष जयजय राम सहनी, प्रवक्ता दुलारचंद सहनी, कांग्रेस नेता शशिशेखर राय, गोपाल कुमार गिरधर,पुर्व विधायक उपेन्द्र पासवान, राजद जिला महासचिव अरुण यादव समेत दर्जनों कांग्रेस नेता मौजूद थे। वही सभा को लेकर विभिन्न प्रखंड से सैकड़ो की संख्या में समर्थक झंडा बैनर के साथ सभा स्थल पर पहुंचे, करीब दस बजे से ही समर्थको का जुटना शुरू हो गया था।घटो सभा स्थल पर बैठे सर्मथक प्रियंका गाँधी को सुनने के लिए बेताव दिखे ।

Share This Article