सिमरिया धाम तट पर देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे के साथ गंगा महाआरती शुरू

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय/सिमरिया-गंगा महाआरती शुभारंभ के अवसर पर स्वामी चिदात्मन जी महाराज, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, कुंभ सेवा समिति अध्यक्ष डा नलिनी रंजन सिंह, स्टेट बैंक के अधिवक्ता अंजनी शरण, संयोजक विश्वरंजन सिंह उर्फ राजू, सचिव रामाशीष सिंह, आभा सिंह, बलराम सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज शांडिल्य, सुरेन्द्र मेहता सहित अन्य ने पतित पावनी सिमरिया गंगा नदी तट पर राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला के अवसर पर कुंभ सेवा समिति द्वारा रिवर फ्रंट पर आठ अक्टूबर से आगामी पांच नवंबर तक गंगा महाआरती का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

सिमरिया धाम तट पर देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे के साथ गंगा महाआरती शुरू 2वहीं बनारस के दशाश्वमेध से पधारे पंडित राममणि शर्मा , पंडित कपिल शुक्ला, नरेन्द्र पाठक, ब्रजेन्द्र तिवारी, विनोद तिवारी, नागेन्द्र ओमालिया,राज शर्मा, मयंक तिवारी, हिमांशु मिश्रा के द्वारा सात पीठ से भव्य गंगा महाआरती किया गया। आरती पीठ पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता सहित अन्य के द्वारा पूजा और आरती किया गया।आगत अतिथियों को रविन्द्र ब्रह्माचारी जी के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि गंगा गंगा का संगम स्थल सिमरिया धाम है।केवल गंगा गंगा कहने से सारे पाप से मुक्त हो जाता है।

सिमरिया धाम तट पर देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे के साथ गंगा महाआरती शुरू 3प्रत्येक पग पग पर अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है। उन्होंने कहा सात मोक्षदायिनी नदियों में गंगा नदी सर्वोपरि है।कुंभ सेवा समिति के सौजन्य से विगत वर्ष 2011 ई से सिमरिया धाम में कुंभ का पुनर्जागरण हुआ है। जो निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है।कुंभ स्थली के रूप में केन्द्र व बिहार सरकार को हर संभव सहयोग दे तो सिमरिया धाम का कुंभ ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि भारत धर्म प्रधान देश है।भारत में धर्म की रक्षा होती है। जो धर्म की रक्षा करते हैं धर्म उसकी रक्षा करता है। उन्होंने कहा सारे संकटों को दूर करता है आरती। वही बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति है। इस संस्कृति को जीवंत रखने की जरूरत है।

सिमरिया धाम तट पर देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे के साथ गंगा महाआरती शुरू 4उन्होंने कहा हमारा देश दुनिया में आगे बढ़ रहा है। संस्कृति को मजबूत करना हम सबों को जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सिमरिया धाम को और विकसित करते हुए यहां की विरासत को जीवंत किया जाएगा।आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कुंभ सेवा समिति अध्यक्ष डा नलिनी रंजन सिंह ने कहा कि सिमरिया धाम को विकसित करने में केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। केन्द्र सरकार से सिमरिया कुंभ स्थली के रूप में विकसित करने को लेकर सभी सांसदों से मिलकर मांग पत्र सौंपा जाएगा।इस अवसर पर रोहित कुमार, सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र ब्रह्माचारी जी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article