स्वस्थ गर्भवती मां ही स्वस्थ शिशु और समाज दोनों का आधार होतीं है – ईश्वर प्रियदर्शी

DNB Bharat Desk

स्वस्थ गर्भवती मां ही स्वस्थ शिशु और समाज दोनों का आधार होतीं है। स्वस्थ्य गर्भवती मां आने वाले शिशु की 75 से 80 वर्ष आयु तक के उसके स्वास्थ्य को रेखांकित करतीं हैं। उक्त सारगर्भित बातें मंगलवार को बरौनी पीएचसी के सभागार में एचयूआरएल बरौनी के बैनर तले एचएलएफपीपीटी के तत्वाधान में आयोजित सेहत साथी गोद भराई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ल बरौनी के एचआर ईश्वर प्रियदर्शी ने कहा।

- Sponsored Ads-

श्री प्रियदर्शी ने कहा कि ये पहल भले ही काफ़ी छोटी हो पर यह गर्भवती माताओं को गर्भावस्था के दौरान किन किन उपयुक्त पौष्टिक आहारों की आवश्यकता होती है, उन्हें क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए। जिससे वह स्वस्थ्य गर्भवती मां बनकर एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दे सकती हैं। उन्हें गर्भावस्था के दौरान आहार, अपने स्वास्थ्य की देखभाल, नियमित टीकाकरण तथा गर्भ में पल रहे शिशुओं के धड़कन, उसके चलने की अनुभव जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराती है और इनके माध्यम से हजारों गर्भवती माताओं में जनजागरण लाती है। ताकि वह भी एक स्वस्थ्य गर्भवती मां बनकर सामान्य प्रसव पीड़ा में एक स्वस्थ्य शिशु का सफलतापूर्वक जन्म दे सकती हैं।

स्वस्थ गर्भवती मां ही स्वस्थ शिशु और समाज दोनों का आधार होतीं है - ईश्वर प्रियदर्शी 2आगे उन्होंने कहा कि हर्ल बरौनी केवल बीहट बेगूसराय की ज़मीन से ही नहीं जुड़ी हुई है बल्कि यह आसपास के क्षेत्रों के स्वास्थ्य का भरपूर ख़्याल रखती है तथा उसमें अपना बहुमूल्य योगदान देती आ रही है। साथ ही युवाओं के आर्थिक तंगी और बेरोजगारी की दूर करने के लिए नियमित रूप से रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर पहले उन्हें प्रशिक्षित करती है फ़िर उन्हें रोज़गार उपलब्ध कराती है।

स्वस्थ गर्भवती मां ही स्वस्थ शिशु और समाज दोनों का आधार होतीं है - ईश्वर प्रियदर्शी 3वहीं कार्यक्रम में शिरकत किए हर्ल बरौनी के एचआर ईश्वर प्रियदर्शी, , असिस्टेंट लीगल सेल के अंदिशा पात्र, एचएलएफपीपीटी के नीतीश कुमार, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर संजीव कुमार पाण्डेय को आरती, चन्दन, पुष्पों की वर्षा कर, पौधा भेंटकर और पुष्प हार पहनाकर फैमिली प्लानिंग काउंसलर किरण कुमारी, एएनएम कविता कुमारी, ओआरडब्लू अनिल कुमार द्वारा स्वागत और समानित किया गया।  वहीं इस दौरान आगत अतिथियों द्वारा प्रियंका कुमारी, नीतू कुमारी, कोमल कुमारी, दिशा कुमारी,

स्वस्थ गर्भवती मां ही स्वस्थ शिशु और समाज दोनों का आधार होतीं है - ईश्वर प्रियदर्शी 4साबिदा खातून, रौनक खातून सहित 20 गर्भवती माताओं को उपयुक्त पौष्टिक आहारों से भड़ा थैली प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान तू ने कर दी गोद भराई जैसी माहौल छाया रहा। मौके पर हर्ल बरौनी के एचआर ईश्वर प्रियदर्शी, असिस्टेंट लीगल सेल अंदिशा पात्र, एचएलएफपीपीटी के नीतीश कुमार, संजीव कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार, लेखपाल लालमोहन, फैमिली प्लानिंग काउंसलर किरण कुमारी, एएनएम कविता कुमारी, डाटा ऑपरेटर भूषण कुमार, अमित कुमार, आशा फेसिलेटर बबीता कुमारी, आशा कार्यकर्ता सुमन कुमारी, लीला कुमारी, फूल कुमारी, कृष्णा कुमारी, रामकली देवी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article