डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा सीट हॉट सीट बन चुका है। वही मटियानी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पर गर्म हो गया है। इसी कड़ी में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू से चार बार रहे चुके पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ़ बोगो सिंह राजद से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद राजनीतिक पर चरम पर हो गया है। इस दौरान पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा है कि राजद हमारा है। हम राजद के है।

और जनता चाहती है एक बार फिर नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। वहीं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो ने कहा है कि हमारे प्रतिपक्ष राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा के दौरान 17 सितंबर को बेगूसराय आएंगे। यहां वे चार जगहों पर सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम भी बेगूसराय में ही करेंगे। इसको लेकर राजद ने तैयारी तेज कर दी है। तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर आज मटिहानी प्रखंड के शेरनियां गांव में राजद की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तेजस्वी यादव के कार्यक्रम और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तार से चर्चा हुई है।

बोगो सिंह ने कहा कि बेगूसराय के सात विधानसभा सीट में महागठबंधन की जीत दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव को इस बार मुख्यमंत्री बनना है। इस दौरान बोगो सिंग ने कहा कि मैं पहले से कह रहा कि अब मैं राजद का हो गया हूं और राजद मेरा हो गया है। इसलिए सातों विधानसभा पर महागठबंधन को जीताने का काम करेंगे। महागठबंधन के नेताओं के द्वारा अब तक उनके राजद में ज्वाइन करने की बात से इनकार करने के सवाल पर कहा कि 17 और 18 सितंबर को तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा पर बेगूसराय आ रहे हैं। उसकी तैयारी को लेकर बैठक हो रही है।
आज भी सांसद अभय कुशवाहा सहित राजद के नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए। 17 और 18 सितंबर को तेजस्वी यादव की यात्रा और कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। 17 को बरियाही संस्कृत विद्यालय और कंकौल मध्य विद्यालय में कार्यक्रम होगा। रात्रि विश्राम के बाद 18 सितंबर को हांसपुर उच्च विद्यालय और साहेबपुर कमाल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क