डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। आज हम अपने सारे जनसंघ काल से लेकर भारतीय जनता पार्टी के 1980 के स्थापना से अभी तक जिन्होंने अपना योगदान दिया, समर्पण दिया जीवन खपाया, वैसे सारे लोगों को आज हम सब भारतीय जनता पार्टी के लोग याद कर रहे हैं। उनके रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं ।

जब अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय जनता पार्टी के पहले गठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और उन लोगों के साथ पूरे देश भर के लाखों कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपाया है। बिहार में भी पूजनीय कैलाशपति मिश्रा जी जैसे उनके कई मित्रों के द्वारा उस समय के समक्ष अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा जीवन को तिल तिल जल कर भाजपा को सींचा, तब जाकर आज बट वृक्ष के रूप में भाजपा लोगों के लिए काम कर रही है। जब वर्तमान के माननीय गृह मंत्री एवं उस समय के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अमित शाह जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और सारे अपने पार्टी के तपस्वियों, कार्यकर्ताओं के परिश्रम को एक साथ लेकर अपने नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया।
भारतीय जनता पार्टी के जन-जन के नेता भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिला तो यह आज भारतीय जनता पार्टी का बट वृक्ष ऐसा है जिसको कोई भी तूफान आकर इसकी एक पत्ता नहीं तोड़ सकता है, ना हिला सकता है। आज इस बट वृक्ष के नीचे सारे महर्षियों के तपस्या उनके समर्पण से खींचा हुआ भाजपा अपने श्याम प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लेकर भाजपा के लिए कार्य करते रहेंगे। भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष समस्तीपुर दक्षिणी शशिधर झा व समस्तीपुर उतरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने किया।
समारोह में जनसंघ काल व स्थापना टाल के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया। भाजपा का झंडातोलन नित्यानंद राय के द्वारा किया गया। वहीं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विधान पार्षद तरुण कुमार, विधायक वीरेंद्र पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, विजय कुमार शर्मा, विमला सिंह जिला पदाधिकारी अरविंद कुशवाहा, बैधनाथ झा, मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, मनोरंजन मोदीन, ललन सिंह, संजय सिंह,मधुवाला सहित जिला के सभी पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्ष व सैकड़ों वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने शामिल कार्यक्रम में हुए।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट