डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय-बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर होमगार्ड के जवानों ने हड़ताली चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। वही साथ ही साथ बिहार सरकार खिलाफ नारेबाजी भी किया। धरना प्रदर्शन में जिले के सभी होमगार्ड जवान शामिल थे।

आंदोलन कर रहे होमगार्ड जवानों का कहना है कि सरकार के द्वारा सही तरीके से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि सरकार की दोहरी नीति के कारण आज हम लोगों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरीके से बिहार पुलिस को मानदेय देते हैं।
उसी तर्ज पर होमगार्ड को भी मानदेय दिया जाए। उन्होंने कहा है कि सरकार होमगार्ड जवानों पर अत्याचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि सरकार हम लोगों को मानदेय के तर्ज पर भुगतान किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाला समय में उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जवाब देही सरकार की होगी।
डीएनबी भारत डेस्क








