प्रखंड मुख्यालय के सामने कचरा फेंककर स्वच्छता कर्मी ने जताया विरोध

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर पंचायत का स्वच्छता कर्मी वार्ड 06 अर्जुन राय ने सोमवार के दोपहर प्रखंड कार्यालय के सामने कचरा फेक कर बिरोध जताया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने अंचल गार्ड की मदद से उक्त स्वच्छता कर्मी को कार्यालय के सामने फेके गए कचरा को ठेला पर उठाने के लिए बाध्य किया, कचरा उड़ाने के बाद उक्त स्वच्छता कर्मी को प्रखंड मुख्यालय से खदेर दिया गया।

प्रखंड मुख्यालय के सामने कचरा फेंककर स्वच्छता कर्मी ने जताया विरोध 2स्वच्छताकर्मी अर्जुन राय ने बताया की हम लोहिया स्वाक्ष बिहार के द्वारा खोदावंदपुर पंचायत में नियुक्त है। प्रतेक दिन अहले सुबह अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर से ठेला द्वारा कचरा संग्रह करते है। तथा कचरा निष्पादन केंद्र पर जाकर जमा करते है। पिछले करीव 06 माह से हम लोगो को मान दे भुगतान नहीं किया गया। बकाया भुगतान के लिए स्थानीय मुखिया एवं पदाधिकारी से संपर्क किया।

- Sponsored Ads-

प्रखंड मुख्यालय के सामने कचरा फेंककर स्वच्छता कर्मी ने जताया विरोध 3लेकिन अब तक बकाया भुगतान नहीं किया गया। पैसा नहीं मिलने के कारण हमारे समक्ष भुखमरी की स्थिति कायम है। बाध्य होकर विरोध  कर आज हमने प्रखंड कार्यालय के समक्ष कचरा को फेंका है।कहते है प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन:- प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक नसेरी के द्वारा एक ठेला पर लोड कचरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष फेंक दिया गया।

प्रखंड मुख्यालय के सामने कचरा फेंककर स्वच्छता कर्मी ने जताया विरोध 4ठेला पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान पंचायत खोदावंदपुर लिखा हुआ है। ठेला चालक नसे में थूत था। वह सुरक्षा स्वच्छता कर्मी है,या नहीं यह जांच का विषय है।जानकारी मिलने पर अंचल गार्ड के द्वारा उक्त नसेरी को पुनः कचरा उठा लेने के पश्चात प्रखंड कार्यालय से खदेर दिया गया

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article