छठव्रतीयों के बीच मुखिया ने किया धोती साड़ी व् नारियल का वितरण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले खोदावंदपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे बिहार और हिंदी पट्टी क्षेत्र में काफी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है ।हर सक्षम लोग जिनकी जो शक्ति होती है, बिना किसी ऊंच नीच भेदभाव के छठवृतियों के बीच पूजा सामग्रियों का वितरण करते हैं । इसे ईश्वर का आशीर्वाद समझते हैं। प्रत्येक वर्षों की भांति  इस वर्ष भी प्रखंड के बाड़ा पंचायत के मुखिया बेबी देवी ने बुधवार की प्रातः अपने आवास पर छठ व्रतियों के बीच अपने निजी कोष से धोती ,साड़ी और नारियल का वितरण किया ।

पुण्य के इस काम में थाना अध्यक्ष ,मिथिलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ,नवनीत नमन ग्रामीण डॉक्टर लुकमान हकीम, महात्मा राय पूर्व मुखिया टिंकू राय महेश राय, गया महतो, रामसागर साहनी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अपने हाथों से छठ भारतीयों को धोती ,साड़ी ,नारियल प्रदान किया। व्रती योंने अंतरात्मा से मुखिया और उनके स्वजनों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुख समृद्धि का कामना किया।

- Sponsored Ads-

छठव्रतीयों के बीच मुखिया ने किया धोती साड़ी व् नारियल का वितरण 2इसके बाबत मुखिया प्रतिनिधि पूर्व मुखिया टिंकू राय ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के करीब पांच सौ अधिक स्त्री ,पुरुष छात्रवृत्तियों के बीच धोती, साड़ी ,नारियल का वितरण किया गया । यह निस्वार्थ भाव से हर जरूरतमंदों के बीच किया जाता है। और जब तक छठी मैया का आशीर्वाद रहा यह पुनीत कार्य होता रहेगा ।मौके पर पंचायत के दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article