झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की हुई मौत, इंजेक्शन देने के साथ युवक की बिगड़ी थी तबियत

DNB Bharat Desk

डॉक्टर क्लीनिक छोड़ हुआ फरार, नूरसराय थाना क्षेत्र के चरुईपर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

एक बार फिर से झोला छाप डॉक्टर की करतूत सामने आई है जहां झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक को मामूली सर्दी जुकाम था। जिसके इलाज के लिए वह खुद नूरसराय बाजार से चलकर निजी क्लीनिक पहुंचा था।

झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की हुई मौत, इंजेक्शन देने के साथ युवक की बिगड़ी थी तबियत 2जहां निजी क्लीनिक में मौजूद झोला छाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन दी। इंजेक्शन देने के तुरंत बाद ही युवक की हालत बिगड़ गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। युवक बबलू राम की मौत के बाद झोला छाप डॉक्टर क्लीनिक को बंद कर फरार हो गए।

- Sponsored Ads-

झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की हुई मौत, इंजेक्शन देने के साथ युवक की बिगड़ी थी तबियत 3बताया जाता है कि युवक बबलू राम गोडीहा के रहने वाला है और वह नूरसराय बाजार में अपनी निजी दुकान चलाता है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article