ऑक्सीजन मैन राजेश को मिला राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी पुरस्कार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/खोदावंदपुर-ऑक्सीजन मैन के नाम से चर्चित ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर सह पर्यावरण सांसद राजेश कुमार सुमन को गोदावरी फाउंडेशन रांची और सावित्री बाई फुले फाउंडेशन पुणे के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।इस सम्मान समारोह में देशभर के 30 उत्कृष्ट पर्यावरण कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।

ऑक्सीजन मैन राजेश को मिला राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी पुरस्कार 2बताते चलें कि ऑक्सीजन मैन देशभर में घूम-घूमकर 75 हजार किमी का ऑक्सीजन बचाओ हरित यात्रा कैंपेन चलाकर बेगूसराय सहित अन्य राज्यों में 5 लाख से अधिक बेटियों के सम्मान में पौधरोपण कर चुके हैं और करोड़ों लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर चुके हैं।ऑक्सीजन मैन राजेश को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने पर पूरे बेगूसराय में खुशी का माहौल है।

- Sponsored Ads-

ऑक्सीजन मैन राजेश को मिला राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी पुरस्कार 3सम्मान प्राप्त होने पर बधाई देने वाले में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी,राजीव गांधी केन्द्रीय विश्व विद्यालय ईटानगर के कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा, खोदावंदपुर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नवनीत नयन,आईपीएस बरियारपुर पूर्वी के निदेशक राजाराम महतो, बुद्धा अकादमी के निदेशक अजीत कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार, दयानंद प्रभाकर,सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article