नालंदा: राजद विधायक राकेश रौशन ने नीतीश कुमार के रोड शो पर ली चुटकी:- कहा नीतीश कुमार की लोकप्रियता जनता के बीच घटती जा रही है इसलिए वह रोड शो कर रहे हैं

DNB Bharat Desk

 

बिहार शरीफ के बड़ी पहाड़ी स्थित राजद पार्टी कार्यालय में हुई बैठक बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा।कई गण्यामन लोग रहे मौजूद

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल बिहार शरीफ के बड़ी पहाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान इस्लामपुर विधायक राकेश रौशन युवा अध्यक्ष मनोज यादव जिलाध्यक्ष अशोक हिमांशु के अलावे कई गण्यमान लोग मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

नालंदा: राजद विधायक राकेश रौशन ने नीतीश कुमार के रोड शो पर ली चुटकी:- कहा नीतीश कुमार की लोकप्रियता जनता के बीच घटती जा रही है इसलिए वह रोड शो कर रहे हैं 2बैठक के दौरान इस्लामपुर विधायक राकेश रौशन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोड शो पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह आभास हो गया है कि उनके लोकप्रियता अब जनता के बीच घटती जा रही है  यही वजह है कि इस बार लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार बस पर चढ़कर रोड शो कर रहे हैं। नीतीश कुमार को पता है कि हम हेलीकॉप्टर पर चढ़कर जनता को गोलबंद नहीं कर सकते हैं इसलिए वह सड़क मार्ग पर आ गए है।

नालंदा: राजद विधायक राकेश रौशन ने नीतीश कुमार के रोड शो पर ली चुटकी:- कहा नीतीश कुमार की लोकप्रियता जनता के बीच घटती जा रही है इसलिए वह रोड शो कर रहे हैं 3नीतीश कुमार ने पहले ही यह स्वीकार कर लिया है कि वह बिहार में अब राजनीतिक रूप से कमजोर हो चुके हैं। वही युवा अध्यक्ष मनोज यादव ने वर्तमान सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले 15 सालों से नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार सत्ता में है लेकिन आज तक वह किसानो की समस्या को दूर नहीं कर पाए हैं। वर्तमान में नालंदा जिले में तीन नदी बिल्कुल ही विलुप्त हो चुकी है।जिससे किसान काफी परेशान है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article