राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं उन्हें भी नहीं पता, चुनाव में जाति जनगणना की बात कर रहे थे और अब अमेरिका जाकर आरक्षण खत्म करने का बोल रहे हैं

DNB Bharat

राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं उन्हें भी नहीं पता, चुनाव में जाति जनगणना की बात कर रहे थे और अब अमेरिका जाकर आरक्षण खत्म करने का बोल रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क 

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पूर्णियाँ में प्रेस वार्ता के दौरन पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर अपनी ही बात से पलटने के लिए तीखा प्रहार किया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कब क्या बोल दे उनको खुद को भी नहीं पता। कुछ महिनों पहले जब देश में लोकसभा चुनाव थे तब वह पूरे देश में घूम-घूमकर जाति जनगणना की बात कर रहे थे और कह रहे थे कि अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट की तय 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को भी बढ़ाए जाना चाहिए।

लेकिन अब वह अमेरिका जाकर अपनी ही बात से पलट गए हैं। इसलिए अब उनकी आरक्षण को लेकर क्या विचार और सोच हैं वह तो उनके साथी कांग्रेसी नेता ही बेहतर बता पाएंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article