तीज को लेकर बाजारों में रही गहमागहमी, खूब हुई खरीददारी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

तीज पर्व को लेकर सुबह से ही बिहारशरीफ के बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। तीज का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और संतान प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत को करवा चौथ जैसे ही कठोर व्रत माना जाता है।

- Sponsored Ads-

दिन भर महिलाए निर्जला व्रत रखकर शाम को पूजा करती है। वहीं दूसरी ओर कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। आज देशभर में हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन सूर्योदय से लेकर रात को प्रदोष काल में पूजा करने तक व्रत रखने का रिवाज है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article