समस्तीपुर पुलिस की उपलब्धी:- 72 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी के समान के साथ दो चोर को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

अज्ञात चोरों के द्वारा एक बंद घर में चोरी की घटना की गई थी।

पुलिस ने चोरी की गई दो चांदी की पायल, दो चांदी के ब्रासलेट, दो चांदी की अंगूठी और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर पुलिस ने गृह भेदन की घटना के 72 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए चोरी के समान के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है । मामला बंगड़ा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव की है । जहां 31 दिसंबर की रात चोरों ने शकीना खातून के बंद घर से इन्वर्टर बैट्री और ज्वैलरी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । इस मामले में पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है ।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर पुलिस की उपलब्धी:- 72 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी के समान के साथ दो चोर को किया गिरफ्तार 2गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की गई दो चांदी की पायल , दो चांदी के ब्रासलेट , दो चांदी की अंगूठी और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है । चोरों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव के राजा कुमार और श्रवण कुमार के रूप में की गई है । इस संबंध में एएसपी संजय पांडे का बताना है कि अज्ञात चोरों के द्वारा एक बंद घर में चोरी की घटना की गई थी ।

इस मामले में पुलिस ने चोरी गई सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार चोरों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है । गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुके हैं ।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article