सीओ बने डीसीएलआर एवं आरओ बरौनी को मिली सीओ पद पर पदोन्नति, प्रियव्रत होंगें बरौनी सीओ

DNB Bharat Desk

हर तरफ प्रसन्नता ही प्रसन्नता दिख रही थी बरौनी अंचल में

डीएनबी भारत डेस्क

रक्तदानवीर एवं लोकप्रिय कुशल प्रशासक सह अंचल अधिकारी बरौनी सुजीत सुमन एवं राजस्व पदाधिकारी बरौनी धीरज कुमार को राज्य सरकार ने उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर बड़े पदों से नवाजा है। जिसमें पहले अंचल अधिकारी बरौनी सुजीत सुमन का भुमि सुधार उपसमाहर्ता पद पर पदोन्नति दी गई है।

- Sponsored Ads-

सीओ बने डीसीएलआर एवं आरओ बरौनी को मिली सीओ पद पर पदोन्नति, प्रियव्रत होंगें बरौनी सीओ 2इसी कड़ी में उनके साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलकर कुशलतापूर्वक पूर्वक प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था की कार्य करने का गुढ ज्ञान प्राप्त करने वाले राजस्व पदाधिकारी धीरज कुमार को राज्य सरकार ने सीतामढ़ी जिले में सुरसंड अंचल का अंचल अधिकारी बनाया है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी चंपारण जिला निवासी व पश्चिम चंपारण जिले के जोगपट्टी अंचल अधिकारी प्रियव्रत कुमार को बरौनी अंचल का नया अंचल अधिकारी बनाया गया है।

सीओ बने डीसीएलआर एवं आरओ बरौनी को मिली सीओ पद पर पदोन्नति, प्रियव्रत होंगें बरौनी सीओ 3

वहीं इससे बरौनी प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में हर तरफ़ प्रसन्नता ही प्रसन्नता दिख रही है।वह हो भी क्यूं नहीं एक साथ दो-दो अधिकारी को पदोन्नती जो मिले हैं। साथ ही युवा पीढ़ी के अंचल अधिकारी बरौनी के रूप में पदस्थापित हो रहें हैं। बताते चलें कि अंचल अधिकारी बरौनी के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल सुजीत सुमन का रहा है। यहां इस दौरान उन्होंने डेढ़ दर्जन से अधिक समय रक्त दान कर लोगों को एक नई जिंदगी देने का काम एक प्रशासनिक पदाधिकारी रहते हुए किया है।

ऐसे पदाधिकारियों को बरौनी अंचल की जन-जन की तरफ़ से उज्वल भविष्य की कामना ईश्वर से करता है। दोनों पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article