बेगूसराय में पागल कुत्ते ने लगभग 30 लोगों को काटकर किया जख्मी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखण्ड क्षेत्र बडेपुरा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर कुत्तों का आतंक चरम पर है।बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड स्थित बडेपुरा में कुत्तों ने लगभग 30 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है इनमें से कुछ लोगों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है एवं अन्य लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल बीना देवी के पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि खासकर कुत्ते महिलाओं को लक्ष्य करके वार कर रहे हैं जब महिलाएं खेत की ओर जाती हैं तो कुत्ते उन्हें अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं।

- Sponsored Ads-

साथ ही साथ लोगों ने बताया कि कुत्तों के आतंक का आलम यह है कि घर में घुसकर भी अब कुत्ते लोगों को जख्मी कर रहे हैं। लोगों के द्वारा वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी कुत्तों ने बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड में विभिन्न जगहों पर तकरीबन डेढ़ दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया था जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article