कार्य के दौरान सतर्क रहते हुए संरक्षा सुनिश्चित करने वाले कर्मियों को मंरेप्र द्वारा पुरस्कृत किया गया

DNB Bharat

कार्य के दौरान सतर्क रहते हुए संरक्षा सुनिश्चित करने वाले कर्मियों को मंरेप्र द्वारा पुरस्कृत किया गया

डीएनबी भारत डेस्क 

रेलवे का परिचालन पूरी तरह संरक्षा के मानकों के तहत हो और यह यात्रियों के लिए पुरी तरह सुरक्षित हो सके, इसके लिए सोनपुर मंडल का संरक्षा विभाग लगातार प्रयासरत रहता है। इसके लिए समय- समय पर रेलखंडों का निरीक्षण किया जाता है तथा संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की काउंसलिंग की जाती है एवं उनके कार्यों को जांच परखा जाता है।

- Sponsored Ads-

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद द्वारा मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में संरक्षा के क्षेत्र में जून माह में विशिष्ट कार्य करने वाले मंडल के कुल 11 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।
ये वो कर्मचारी है जिन्होंने अपने कार्य के दौरान समय- समय पर न सिर्फ अतिरिक्त तत्परता दिखाई थी बल्कि अपनी सूझबूझ तथा तत्क्षण कार्यवाई से रेलवे की संरक्षा को बढ़ावा दिया था।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों के इन कार्यों की सराहना की तथा आगे भी इसी तरह कर्तव्यपरायणता से कार्य करते रहने साथ ही अपने साथी कर्मचारियों को भी इसी तत्परता से कार्य करने के लिए अभिप्रेरित करने की सलाह दी।
______________

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article