ईडी की टीम पहुंची बिहार शरीफ के खचिया गली,शहर में अभी भी भोला बर्तन दुकान में ईडी की छापेमारी जारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता टीम ने गुरुवार को बिहारशरीफ में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

- Sponsored Ads-

यह कार्रवाई क्रिप्टो करेंसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की गई, जिसमें ‘फायविन’ नामक गेमिंग एप का इस्तेमाल किया जा रहा था। ईडी की टीम ने अंबेर नईसराय, गढ़पर, अस्पताल चौक और बड़ी पहाड़ी और खाची गली मोहल्ले में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप और कंप्यूटर के हार्ड डिस्क जब्त किए। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।नगर थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि एक स्थानीय अधिवक्ता के यहां भी जांच की गई है।

ईडी की टीम पहुंची बिहार शरीफ के खचिया गली,शहर में अभी भी भोला बर्तन दुकान में ईडी की छापेमारी जारी 2उन्होंने कहा कि छापेमारी इतने गोपनीय तरीके से की गई कि किसी को भनक तक नहीं लगी।जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, यह मामला एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट से जुड़ा हुआ है। इस रैकेट में क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से गेमिंग एप से कमाए गए करोड़ों रुपये विदेशों में भेजे जा रहे थे। चीन के नागरिकों के इस रैकेट में शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बिहारशरीफ में शेयर मार्केटिंग के नाम पर युवाओं को क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच देकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था। कई रसूखदार व्यक्तियों के इस ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से मोटी रकम कमाने की बात सामने आई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article